Saharanpur Political News: छात्रों की जीत, सरकार की हार, सांसद इमरान मसूद बोले- सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था बदलनी होगी
Saharanpur Congress News: सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केवल मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार जरूरी है. उन्होंने इसे छात्रों और विपक्ष के संघर्ष की नैतिक जीत बताते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही.
ADVERTISEMENT

छात्रों की जीत, सरकार की हार, सांसद इमरान मसूद बोले- सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था बदलनी होगी
Saharanpur News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है और इसे सुधारने के लिए छात्रों का आंदोलन जारी रहना चाहिए. उनका कहना था कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं होगा, तब तक इस तरह के आंदोलन चलते रहेंगे.
