लेटेस्ट न्यूज़

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ तो जंतर-मंतर पर उमड़ जाएगा जनसैलाब... प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटम

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. सरकार के साथ वार्ता जारी है और अगली बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं. जानिए ग्राउंड रिपोर्ट में प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा.

social share
Google CTA

Jantar Mantar Protest: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन लगातार जारी है. उमस और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर मौजूद हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते या सरकार उन्हें पद से नहीं हटाती, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा. धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है और प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए स्वयंसेवक तैनात हैं.