Chandauli News: 'भागो या मरो' दांव पड़ा भारी, चंदौली में गोवंश तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम
Chandauli Crime News: चंदौली में पुलिस की सतर्कता से गोवंश तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई. घेराबंदी के दौरान तस्करों ने बचने के लिए पुल से छलांग लगा दी. हादसे में एक आरोपी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है. पुलिस ने 11 गोवंश सुरक्षित बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT

'भागो या मरो' दांव पड़ा भारी, चंदौली में गोवंश तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम
Chandauli News: जनपद में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 11 गोवंश से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया. पुलिस की घेराबंदी से घबराकर तस्करों ने मौके से भागने का प्रयास किया और सैदपुर पुल से नीचे छलांग लगा दी. इस दौरान दो तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गए.
