दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी ने जारी किया वीडियो, पेपर लीक को लेकर दी बहुत बड़ी जानकारी
ADVERTISEMENT
PM Modi Statement on Paper Leak: पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट लाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है.
PM Modi Statement on Paper Leak: देशभर में चल रहे पेपर लीक विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात एक सेल्फी वीडियो जारी करके बड़ा एलान किया है. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है और यह लाखों छात्रों तथा उनके माता-पिता के लिए बेहद कष्टदायक है. उन्होंने बताया कि सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के लिए जल्द ही नया कानून लाने जा रही है. दूसरी ओर, करीब 26 दिनों के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन अभी भी जारी है.
