लेटेस्ट न्यूज़

हमने पहले ही बताया था वो साढ़े 4 फिट की है... झांसी में कम हाइट के ताने से परेशान थी विवाहिता रितु, फिर मिली उसकी बॉडी

Jhansi News: झांसी में 24 वर्षीय रूबी उर्फ रितु साहू की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने पति, सास और ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या, दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News
social share
Google CTA

Jhansi News: त्तर प्रदेश के झांसी में 24 साल की नवविवाहिता रूबी उर्फ रितु साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. रितु की मौत की कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रितु के मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को उसके छोटे कद और संतान न होने को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. आरोप यह भी है कि तबीयत बिगड़ने के बाद भी ससुराल पक्ष ने समय पर मायके वालों को सूचना नहीं दी. झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, ससुराल पक्ष का पक्ष अभी सामने नहीं आया है.