लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में साले की पत्नी के प्यार में पागल हुआ जीजा, परिवार ने विरोध किया तो उठा लिया बड़ा कदम

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक 40 साल के व्यक्ति मनसाराम ने प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी है. परिजनों के मुताबिक मृतक का अपने ही साले की पत्नी के साथ संबंध थे, जिसके कारण परिवार में रोज-रोज कहल होती थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
AI Generated
social share
Google CTA

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से कथित प्रेम संबंध की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक 40 साल के व्यक्ति ने अपने प्रेम संबंध के चलते परिवार में रोज-रोज होने वाली कहल के कारण जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी है. परिजनों के मुताबिक मृतक अपने ही साले की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग में था. इसी रिश्ते को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद, कहासुनी और तनाव का माहौल बना हुआ था, जिसके चलते मृतक ने यह बड़ा कदम उठाया है. अब इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, तो वहीं इस रिश्ते की जमकर चर्चा भी हो रही है. हालांकि इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.