Amethi News: अमेठी में मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित, डीआईओएस की जांच में खुलीं बड़ी अनियमितताएं
Amethi Education Department News: अमेठी के एक निजी विद्यालय में डीआईओएस के औचक निरीक्षण में मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन, असुरक्षित भवन, कोचिंग नियमों का उल्लंघन और बुनियादी सुविधाओं की कमी उजागर हुई. प्रबंधन को तीन दिन में जवाब देने का नोटिस जारी किया गया. कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.
ADVERTISEMENT

अमेठी में मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित, डीआईओएस की जांच में खुलीं बड़ी अनियमितताएं
Amethi Education Department News: जिले के गुंगवाछ स्थित आदर्श बाल विद्या मंदिर/जूनियर हाईस्कूल में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार पुत्र गया प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं. निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कोचिंग पंजीकरण निरस्त करने, एफआईआर दर्ज कराने और अन्य वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
