लेटेस्ट न्यूज़

जंतर मंतर पर छात्रों के समर्थन में गरजे सपा विधायक अतुल प्रधान, पुलिस और बीजेपी पर लगाए ये गंभीर आरोप, सब रह गए हैरान!

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने के लिए सपा विधायक अतुल प्रधान जंतर मंंतर पहुंचे हैं. उन्होंने CJP के धरने में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

social share
Google CTA

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं का समर्थन करने के लिए आज समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने आरोप सरकार पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बच्चों और लड़कियों के साथ बर्बरता की है. अतुल प्रधान ने कहा कि 'अब बात सिर्फ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की नहीं रही, बल्कि पूरा देश प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का इस्तीफा मांग रहा है.' इसके साथ ही उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज में शामिल अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने और छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की मांग की है.