लेटेस्ट न्यूज़

NEET प्रोटेस्ट में पहुंचे Physics Wallah के फाउंडर अलख पांडेय, फिर जंतर-मंतर से सरकार को दे दिया ये बड़ा संदेश

ADVERTISEMENT

Alakh Pandey at Jantar Mantar: Physics Wallah के फाउंडर अलख पांडे जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ NEET नहीं बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था, भर्ती और छात्रों के भविष्य का मुद्दा है. अलख पांडे ने सरकार से छात्रों से संवाद करने और उनकी समस्याएं सुनने की अपील की.

social share
Google CTA

Alakh Pandey at Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे NEET और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विरोध प्रदर्शन में अब देश के लोकप्रिय शिक्षक और Physics Wallah के फाउंडर अलख पांडे भी शामिल हो गए हैं. उनके प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने और छात्रों के समर्थन में दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.