लेटेस्ट न्यूज़

1 दूल्हा और 3 लड़कियां! अमरोहा मे एक युवक से शादी कर चर्चा में आ गईं अमरोहा की 3 सगी बहन सरोज, सावित्री और संतोष

Three Sisters One Groom: अमरोहा में सोशल मीडिया पर मशहूर तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से हिंदू रीति-रिवाज से शादी का दावा किया. वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया. हिंदू संगठनों ने विरोध जताया, जबकि मंदिर प्रशासन ने शादी होने से इनकार किया.

ADVERTISEMENT

Amroha Viral sister's
Amroha Viral sister's
social share
Google CTA

Three Sisters One Groom: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर रील बनाने वाली तीन सगी बहनों ने एक ही युवक के साथ बाकायदा हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली. सरोज, सावित्री और संतोष नाम की तीनों बहनों के सात फेरे लेने और मांग में सिंदूर भरने का यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर अपलोड हुआ सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. हैरान करने वाली बात यह है कि इस शादी के दौरान स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष भी मौके पर मौजूद नजर आए. पहले तो लोगों ने इसे महज एक रील समझा. लेकिन जब तीनों बहनों और युवक ने नया वीडियो जारी कर शादी के रियल होने की बात कही तो हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क उठा.