Mood Kya Hai Kasganj: कासगंज में लोध और शाक्य समीकरण में कौन सी पार्टी मार रही बाजी?
कासगंज में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरम है. ‘मूड क्या है’ में वरिष्ठ पत्रकारों ने सदर, पटियाली और अमापुर सीटों के समीकरण, एंटी-इन्कंबेंसी, स्थानीय प्रत्याशी, विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की.
ADVERTISEMENT

Mood Kya Hai Kasganj
Mood Kya Hai Kasganj: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं. यूपी Tak के विशेष कार्यक्रम 'मूड क्या है' में जब कासगंज जिले के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ चुनावी नब्ज टटोली गई तो जिले की तीनों विधानसभा सीटों (सदर, पटियाली और अमापुर) का दिलचस्प और चौंकाने वाला सियासी गणित सामने आया. पत्रकारों के अनुसार कासगंज की जनता में दो बार की सत्ता से जुड़ी एंटी-इन्कंबेंसी (सत्ता विरोधी लहर), जनप्रतिनिधियों से नाराजगी और अफसरों की हावी ब्यूरोक्रेसी को लेकर गहरा असंतोष है. जिले में सत्तारूढ़ दल के विधायकों के टिकट कटने की प्रबल चर्चाओं के बीच, विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और 'स्थानीय प्रत्याशी' जैसे मुद्दे चुनावी नतीजे तय करने में सबसे अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं.

