UPTak Baithak Logo

बरेली में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आई आंधी ने मचाई तबाही, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पेड़-खंभे सब उखड़े

बरेली में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई. पेड़, बिजली के पोल और कच्ची दीवारें गिरने से दो महिलाओं और छह साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, कई घायल हुए.

ADVERTISEMENT

Bareilly News: सांकेतिक तस्वीर
Bareilly News: सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने भारी तबाही मचाई है. करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से चली आंधी और तेज बारिश के कारण शहर से लेकर देहात तक हाहाकार मच गया. जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे और मकानों की कच्ची दीवारें गिर गईं जिनकी चपेट में आने से दो महिलाओं और एक 6 साल के मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जनपद में पहली बार कुदरत का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिला जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. जिलाधिकारी ने आनन-फानन में राहत और बचाव टीमों को मैदान में उतारा.