एक झपकी और सब कुछ खत्म... पत्नी के जन्मदिन पर बांके बिहारी के दर्शन के लिए निकले थे अंशु, बीच रास्ते में हो गई मोनिका की मौत
आगरा में पत्नी के 28वें जन्मदिन पर बांके बिहारी दर्शन के लिए निकले पति-पत्नी हादसे का शिकार हो गए. स्कूटी से गिरकर ट्रैक्टर से रौंदी गई पत्नी मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Photo: Monika and Anshu
आगरा में करीब 5 साल पहले मोनिका वाणिज्य और अंशु वाणिज्य के बीच प्रेम कहानी शुरू हुई. 3 साल पहले यानी 23 अप्रैल 2023 को दोनों ने शादी कर ली थी. मगर दोनों की इस लव स्टोरी को किसी की नजर लग गई. अपनी पत्नी के जन्मदिन के मैके पर अंशु वाणिज्य वृंदावन में बांके बिहारी भगवान के दर्शन करने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए सड़क हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं. हादसे में मोनिका की मौत हो गई, जबकि अंशु घायल हो गए.

