UPTak Baithak Logo

सपा के वरिष्ठ नेता विश्राम सिंह यादव का निधन, शिवपाल ने अर्थी को दिया कंधा

ADVERTISEMENT

पूर्व राज्यमंत्री और समाजवादी नेता विश्राम सिंह यादव के निधन पर उनके जीवन और राजनीतिक सफर को याद किया जाता है. वे मुलायम सिंह यादव के करीबी दोस्त थे और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.

social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव का 92 वर्ष की आयु में आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. विश्राम सिंह यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी दोस्त थे. दोनों की दोस्ती बचपन से थी और साथ में पढ़ाई की थी. विश्राम सिंह यादव ने पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई वर्षों तक समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया. वे एक शिक्षाविद भी थे और राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे. उनका निधन समाजवादी परिवार और इटावा क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है.