UP Weather: यूपी के इन जिलों में कल बारिश को लेकर आ गया अपडेट, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
UP Weather: उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट है. मौसम विभाग ने कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना जताई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather: मॉनसून ने कई राज्यों से विदाई ले ली है. लेकिन अभी भी बारिश जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 18 सितंबर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. 18 सितंबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो कल प्रदेश के दर्जनों जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

