मार दो **@%# को जो होगा देखा जाएगा... लखनऊ में शाहनवाज ने कार की बोनट से जिस लड़की को घसीटा उसने सामने आकर बताई एक-एक बात
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने कार से कुचलने और घसीटने की पीड़िता ने कैमरे पर पूरी कहानी बताई. पीड़िता ने शाहनवाज पर हत्या की साजिश, मारपीट, पहचान छिपाकर दोस्ती और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने कार से कुचलने और घसीटने की खौफनाक वारदात की पीड़िता ने अब कैमरे के सामने आकर उस खौफनाक मंजर की पूरी सच्चाई बयां की है. पीड़िता का गंभीर आरोप है कि यह महज कोई हादसा नहीं बल्कि उसे जान से मारने की सोची-समझी साजिश थी. वारदात के वक्त शाहनवाज के दोस्त दानिश ने चिल्लाकर कहा था 'इसे आज मार दो, जो होगा बाद में देखा जाएगा.' पीड़िता ने शाहनवाज पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, लगातार मारपीट करने और अन्य लड़कियों को जाल में फंसाने जैसे कई सनसनीखेज खुलासे भी किए हैं.

