धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर लखनऊ में बवाल, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन!
ADVERTISEMENT
Bhim Army Protest Lucknow: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. नारेबाजी और हंगामे के बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया.
Bhim Army Protest Lucknow: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज होने के बीच अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
