NEET पेपर लीक पर नहीं थम रहा बवाल, जंतर-मंतर से CJP के आशुतोष रांका ने कर दिया ये बड़ा दावा...
ADVERTISEMENT
Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच CJP नेता आशुतोष शंकर ने कहा कि युवा अब अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर चुके हैं. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, प्रदर्शन जारी रहेगा.
Jantar Mantar Protest: नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे. इसी बीच CJP मंच से जुड़े आशुतोष रांका ने यूपी तक से बातचीत में कहा कि देश का युवा अब जाग चुका है और अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतर आया है. उन्होंने दावा किया कि छात्रों में अब डर नहीं है और वे अपनी मांगों को लेकर मजबूती से खड़े रहेंगे.
