लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli Weather Today : मुगलसराय में दिनभर छाए रहे बादल, उमस ने बढ़ाई परेशानी, बारिश का इंतजार जारी

Chandauli Weather Forecast: मुगलसराय में दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. बाजारों में रौनक कम रही और किसान भी बारिश का इंतजार करते रहे. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

 मुगलसराय में दिनभर छाए रहे बादल, उमस ने बढ़ाई परेशानी, बारिश का इंतजार जारी
मुगलसराय में दिनभर छाए रहे बादल, उमस ने बढ़ाई परेशानी, बारिश का इंतजार जारी
social share
Google CTA

Chandauli Weather Forecast: गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) और आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन आसमान बादलों से ढका रहा बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा में अधिक नमी के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई.