NEET विवाद के बीच अखिलेश यादव के अरेस्ट ने बढ़ाई सियासी गर्मी! जानें इस बीच क्या बोल गए अभिषेक यादव?
ADVERTISEMENT
UP News: NEET पेपर लीक और जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के बीच अखिलेश यादव की हिरासत पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला. इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने दावा किया कि सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को दिल्ली में ऐतिहासिक रोड शो में बदल दिया और पार्टी छात्रों के हक की लड़ाई जारी रखेगी.
UP News: NEET पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सियासत लगातार गरमाई हुई है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के बाद सपा नेताओं ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि समाजवादी नौजवानों ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को “ऐतिहासिक रोड शो” में बदल दिया. यूपी तक से बातचीत में अभिषेक यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने शायद यह नहीं सोचा होगा कि हिरासत के बाद इतनी बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आएंगे.
