लेटेस्ट न्यूज़

Mansoon Rain: यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारों की संभावना है. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

UP Mansoon Rain
UP Mansoon Rain
social share
Google CTA

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग के लखनऊ केन्द्र ने राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारों की संभावना जताई है. कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग का कहना है कि आज दोनों क्षेत्रों के कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है, इसलिए लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.