लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर मालगाड़ी बेपटरी होने से ये 30 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट

दिल्ली मंडल के गाजियाबाद–नई दिल्ली रेलखंड पर एक मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया है. रेलवे के अनुसार, इस घटना के चलते 30 ट्रेनों को रद्द किया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Railway News: दिल्ली डिवीजन के गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड के बीच मंगलवार (21 जुलाई) को एक मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रेलवे की टीमें ट्रैक को खाली कराने और मरम्मत के काम में जुटी हैं, लेकिन इस वजह से कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों के पहिए थम गए हैं.