Barabanki News: पहले रोज आते थे 100 मरीज, अब सिर्फ 29, कुत्ते से बंदर तक, आखिर किसने बढ़ाई अस्पताल की चिंता, सीएचसी फतेहपुर का चौंकाने वाला आंकड़ा
Barabanki Health News: सीएचसी फतेहपुर में बुधवार को पशुओं के काटने के 29 मरीज इलाज के लिए पहुंचे. सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई. डॉक्टरों ने समय पर उपचार और पूरा टीकाकरण कराने की सलाह दी. अस्पताल के अनुसार पहले की तुलना में अब ऐसे मामलों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है.
ADVERTISEMENT

पहले रोज आते थे 100 मरीज, अब सिर्फ 29, कुत्ते से बंदर तक, आखिर किसने बढ़ाई अस्पताल की चिंता, सीएचसी फतेहपुर का चौंकाने वाला आंकड़ा
Barabanki News: तहसील फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को पशुओं के काटने से घायल 29 मरीज उपचार के लिए पहुंचे. सभी मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण करने के बाद उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई गई. अस्पताल प्रशासन के अनुसार इनमें 19 कुत्ते, 7 बंदर, 2 बिल्ली और 1 अन्य पशु के काटने के मामले शामिल हैं. इनमें 9 नए मरीज थे, जबकि शेष पहले से चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम के तहत निर्धारित तिथि पर वैक्सीन की अगली खुराक लगवाने पहुंचे थे.
