लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अघोषित बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने घेरा अधीक्षण अभियंता कार्यालय, अलग फीडर की उठाई मांग

Amethi Power Cut: अघोषित बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. उन्होंने रात्रिकालीन निर्बाध बिजली, अलग फीडर की व्यवस्था और जर्जर बिजली तार बदलने की मांग उठाई. महिलाओं ने कहा कि कटौती से आम जनजीवन, पेयजल आपूर्ति और खेती प्रभावित हो रही है.

ADVERTISEMENT

अघोषित बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने घेरा अधीक्षण अभियंता कार्यालय, अलग फीडर की उठाई मांग
अघोषित बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने घेरा अधीक्षण अभियंता कार्यालय, अलग फीडर की उठाई मांग
social share
Google CTA

Amethi News: अघोषित बिजली कटौती से परेशान महिलाओं ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भीषण गर्मी में लगातार हो रही दिन-रात की कटौती पर नाराजगी जताई और शीघ्र समाधान की मांग की.