Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर दानिश उर्फ दाना गिरफ्तार, नकदी और अवैध तमंचा बरामद
Saharanpur Police Encounter: चिलकाना पुलिस और हिस्ट्रीशीटर दानिश उर्फ दाना के बीच मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार हुआ. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की नकदी, अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर दानिश उर्फ दाना गिरफ्तार, नकदी और अवैध तमंचा बरामद
Saharanpur News: थाना चिलकाना क्षेत्र में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में वांछित अपराधी दानिश उर्फ दाना को गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी. उसके कब्जे से चोरी के 32 हजार रुपये, एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है.
