Ballia News: 3 लाख से ज्यादा पशुओं पर मंडरा रहा था खतरा, अब नहीं फैलेगा खुरपका-मुंहपका, हर गांव तक पहुंचेगी टीकाकरण टीम
Ballia FMD Vaccination: खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग की रोकथाम के लिए जिले में नि:शुल्क टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है. 35 टीमें घर-घर पहुंचकर 3.15 लाख से अधिक गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण करेंगी. अभियान 8 सितंबर तक चलेगा और पशुपालकों से इसमें सहयोग की अपील की गई है.
ADVERTISEMENT

3 लाख से ज्यादा पशुओं पर मंडरा रहा था खतरा, अब नहीं फैलेगा खुरपका-मुंहपका, हर गांव तक पहुंचेगी टीकाकरण टीम
Ballia News: राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग के उन्मूलन के लिए बुधवार को जिले में व्यापक नि:शुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन और टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया.
