लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर से लेकर संसद तक गूंजा NEET विवाद! छात्रों के समर्थन में उतरा विपक्ष, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव

ADVERTISEMENT

NEET Paper Leak Case: दिल्ली में NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. राहुल गांधी, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर आजाद और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेता लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं.

social share
Google CTA

NEET Paper Leak Case: दिल्ली में NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े राजनीतिक टकराव में बदलता नजर आ रहा है. जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और संसद मार्च के बाद यह मुद्दा पूरे विपक्ष के लिए केंद्र बिंदु बन गया है. राहुल गांधी, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर आजाद और प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं. प्रधानमंत्री आवास के पास धरने के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया.