लेटेस्ट न्यूज़

क्या आपकी कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से 'तू-तू-मैं-मैं' हुई? सवाल सुनते ही अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब

UP Political News: छात्रों के आंदोलन और संसद में विपक्षी रणनीति को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी, छात्रों के साथ पुलिस के व्यवहार और कांग्रेस के साथ तालमेल पर खुलकर अपनी बात रखी.

ADVERTISEMENT

Photo: KC Venugopal and Akhilesh Yadav
Photo: KC Venugopal and Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

UP Political News: संसद के मॉनसून सत्र और छात्रों के आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरे देश के युवा इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और सरकार खुद दोबारा परीक्षा कराकर गड़बड़ी स्वीकार कर चुकी है, तब जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर शुरू से सरकार को घेर रहा है और आगे भी बेहतर तालमेल के साथ लड़ाई लड़ेगा. यूपी Tak से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि सदन में उन्हें गुस्सा क्यों आया था, तो अखिलेश यादव ने कहा कि "अपनी बात कहने के लिए गुस्सा होना चाहिए."