CM योगी बोले- 2017 से पहले गांवों को विकास के बजाय मिले केवल वादे, ग्रामीणों को लगाने पड़ते थे चक्कर
महात्मा गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 57,600 ग्राम सचिवालयों से डिजिटल सुविधाएं और रोजगार मिल रहा है. ग्राम स्वराज में परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है.
ADVERTISEMENT

CM योगी ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि (Photo-ITG)
Opinion: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार गांव को विकास की अंतिम सीढ़ी नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की पहली इकाई मानकर काम कर रही है. सशक्त पंचायत व समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला हैं, जिसमें परिवारवादी मॉडल के लिए कोई जगह नहीं है.
