लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर पर छात्रों के लिए देशभर से उमड़ा प्यार...Swiggy-Zomato डिलीवरी वालों की लगी लंबी लाइन, देखकर रह जाएंगे हैरान!

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन को देशभर से समर्थन मिल रहा है। स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए लोग छात्रों के लिए खाना भेज रहे हैं. प्रदर्शन स्थल के बाहर डिलीवरी पार्टनर्स की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लगातार फूड पैकेट पहुंच रहे हैं.

social share
Google CTA

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन को अब देशभर से समर्थन मिल रहा है. प्रदर्शन स्थल के बाहर एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जहां स्विग्गी और जोमाटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के डिलीवरी पार्टनर्स की लंबी कतारें लग गईं. देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों ने छात्रों के समर्थन में खाने के ऑर्डर भेजे, जिन्हें डिलीवरी बॉय प्रदर्शन स्थल तक पहुंचा रहे हैं.