लेटेस्ट न्यूज़

पति को जहरीले करैत सांप से कटवाकर मारने वाली दामिनी मेरठ जेल में किसे कर रही-बार बार याद, पहली रात उसने नहीं खाया खाना

मेरठ के अतुल पंवार हत्याकांड की आरोपी दामिनी की मेरठ जेल में पहली रात बेचैनी में बीती. अगले दिन उसकी मुलाकात नील ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान से हुई. जेल प्रशासन के मुताबिक दामिनी ने बेटे से मिलने की इच्छा जताई और धार्मिक पुस्तक भी ली.

ADVERTISEMENT

Damini Meerut Jail News
Damini Meerut Jail News
social share
Google CTA

Meerut Snake Murder News: मेरठ में पति अतुल पंवार की हत्या के मामले में गिरफ्तार उनकी पत्नी दामिनी को चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद किया गया है. जानकारी मिली है कि जेल में उसकी पहली रात काफी बेचैनी में बीती. जेल प्रशासन के अनुसार उसने रात का खाना तो लिया, लेकिन खाया नहीं. हालांकि अगली सुबह उसने नाश्ता किया और धीरे-धीरे जेल की दिनचर्या में खुद को ढालने लगी. इसी दौरान उसकी मुलाकात नीले ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान से भी हुई, जिसकी चर्चा अब जेल के बाहर भी हो रही है.