लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: चंदौली में भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, अवैध कब्जे व मारपीट के आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Land Dispute: अलीनगर के गोरईया गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है. पीड़ित परिवार ने अवैध कब्जा, मारपीट और आगजनी के आरोप लगाते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस और राजस्व विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए गए हैं.

ADVERTISEMENT

चंदौली में भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, अवैध कब्जे व मारपीट के आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
चंदौली में भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, अवैध कब्जे व मारपीट के आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
social share
Google CTA

Chandauli News: अलीनगर थाना क्षेत्र के गोरईया गांव में पुश्तैनी भूमि को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. विरोध करने पर मारपीट, धमकी और आगजनी जैसी घटनाएं हुईं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.