Raebareli News: रायबरेली में यूरिया के लिए सुबह से शाम तक लाइन में किसान, फार्मर रजिस्ट्री और सर्वर डाउन से बढ़ी परेशानी
Raebareli Urea Crisis: यूरिया खाद लेने के लिए किसानों को सुबह से शाम तक समितियों पर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता और बार-बार सर्वर डाउन होने से वितरण प्रभावित है. कई किसानों को बिना खाद लौटना पड़ा, जबकि कई को केवल एक बोरी यूरिया ही मिल सकी.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में यूरिया के लिए सुबह से शाम तक लाइन में किसान, फार्मर रजिस्ट्री और सर्वर डाउन से बढ़ी परेशानी
Raebareli News: जनपद में यूरिया खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था में आ रही तकनीकी अड़चनों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. साधन सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता और बार-बार सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिल पा रही है. सुबह से लाइन में लगने के बाद भी कई किसानों को शाम तक खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.
