Jantar Mantar Protest: लाठीचार्ज के बाद फिर उमड़ा छात्रों का सैलाब, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग ने पकड़ी रफ्तार
ADVERTISEMENT
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के बाद छात्र और युवा फिर बड़ी संख्या में जुटे हैं. प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं.
Jantar Mantar Protest: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुए पुलिस एक्शन के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र, युवा और विभिन्न संगठनों के लोग दोबारा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे. प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया.
