लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया तो यूपी में भड़के सपा कार्यकर्ता, मैनपुरी की सड़कों पर देर रात मचा बवाल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में 21 जुलाई की रात यूपी के कई जिलों में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए. मैनपुरी में भी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर अखिलेश यादव की रिहाई की मांग उठाई.

ADVERTISEMENT

Samajwadi Party Protest UP
Samajwadi Party Protest UP
social share
Google CTA

Samajwadi Party Protest UP: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कल यानि 21 जुलाई की रात उत्तर प्रदेश के कई जिलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए. बता दें मैनपुरी में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईसन नदी गोल चक्कर पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग उठाई. देर रात हुए इस प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया.