लेटेस्ट न्यूज़

Lucknow Weather Today: लखनऊ में उमस के बीच आज राहत के संकेत... बारिश को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट!

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज 22 जुलाई को मौसम मिला-जुला रहने का अनुमान है. शहर में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow Weather Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 जुलाई को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. शहर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे लोगों को भीषण धूप से राहत मिली है. हालांकि, हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण उमस की स्थिति भी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर आसमान में सामान्य से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है.