लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चढ़ावा गिनने की व्यवस्था पूरी तरह बदली; दान गिनने वाले 36 पुराने स्टाफ हटाए गए

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट ने बड़े बदलाव शुरू किए हैं. 349 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है, जबकि चढ़ावे की गिनती से जुड़े 36 पुराने कर्मियों को हटाकर नई व्यवस्था लागू की गई है.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Temple
Ram Mandir Temple
social share
Google CTA

Ram Mandir Donation System: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं. ट्रस्ट ने मंदिर में कार्यरत सभी 349 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. इसके साथ ही चढ़ावे की गिनती की पूरी व्यवस्था बदलते हुए इस काम से जुड़े पुराने 36 कर्मियों को इस प्रक्रिया से हटा दिया गया है.. ट्रस्ट का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता को रोकना है.