UP Weather: यूपी में आज घनघोर बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में बरसेगा पानी
उत्तर प्रदेश में आज 22 जुलाई को मानसून पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के लिए ऑरेंज और पूर्वी यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

UP Rain Alert (Photo: AI)
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विभाग ने आज 22 जुलाई को पश्चिमी यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को आज खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.
