लेटेस्ट न्यूज़

'वहीं जहां कोई आता-जाता नहीं...' पुलिस की बस में बैठे अखिलेश यादव ने जब पूछा सवाल तो मिला ये जवाब

दिल्ली में NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में पहुंचे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस दौरान अखिलेश यादव का पुलिस बस में दिल्ली पुलिसकर्मियों से हुआ हल्का-फुल्का संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav: राजधानी दिल्ली का लोक कल्याण मार्ग, जो आम दिनों में कड़ी सुरक्षा और वीआईपी आवाजाही के लिए जाना जाता है, 21 जुलाई 2026 को अचानक सियासी संग्राम का अखाड़ा बन गया. नीट (NEET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के विरोध में विपक्षी दल एकजुट होकर सड़क पर उतर आए.