यूपी में इन बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप, घर बैठे सीधे खाते में आएंगे ₹25000; ऐसे करना है आवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना (DAKSPSSY) के तहत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है.
ADVERTISEMENT

DAKSPSSY: उत्तर प्रदेश के पंजीकृत मजदूरों के बच्चों के लिए यूपी सरकार एक योजना चला रही है. अगर आप या आपके परिवार में कोई फैक्ट्री या दुकान में काम करता है और बच्चों को उच्च या तकनीकी शिक्षा दिलाना चाहता है, तो पैसों की तंगी अब उनके सपनों के आड़े नहीं आएगी.
