आज राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक, नए चेहरे, नई व्यवस्था और चढ़ावे पर हो सकते हैं कई बड़े फैसले
अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होगी. माना जा रहा है कि इसमें नए महासचिव के चयन, खाली पदों पर नियुक्ति और चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद मंदिर की वित्तीय व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर बड़े फैसले हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting News
Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. चढ़ावा चोरी मामले के बाद आयोजित हो रही इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं. माना जा रहा है कि बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के चयन, लंबे समय से खाली पड़े अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति और मंदिर की वित्तीय व सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है.
