दिल्ली के जंतर मंतर पर मूसलाधार बारिश के बीच अभी कैसा है माहौल, युवा प्रदर्शनकारी वहां अभी क्या कर रहे?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर तेज बारिश के बावजूद छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा. प्रदर्शनकारी तिरपाल के नीचे डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखा.
ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का प्रदर्शन खराब मौसम के बावजूद जारी है. बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे. बारिश से बचने के लिए लोगों ने तिरपाल का सहारा लिया लेकिन प्रदर्शन स्थल खाली नहीं हुआ. मौके पर मौजूद छात्र, युवा और अन्य समर्थक लगातार मंच के आसपास जुटे रहे और आंदोलन जारी रखने का संदेश देते रहे.
