लेटेस्ट न्यूज़

आमने-सामने पुलिस और TGT-PGT वाले अभ्यर्थी, सपा सासंद पुष्पेंद्र सरोज बोले- हम आपके साथ

ADVERTISEMENT

प्रयागराज में टीजीटी पीजीटी अभ्यर्थी नियमावली में बदलाव के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस और छात्रों के बीच विवाद हुआ. मुख्यमंत्री ने भी हस्तक्षेप किया.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में TGT-PGT भर्ती नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर 5 सितंबर से जारी अभ्यर्थियों का आंदोलन अब काफी उग्र मोड़ ले चुका है. शिक्षा निदेशालय का घेराव कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए जब पुलिस ने बैरिकेडिंग की तो दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और गहमागहमी देखने को मिली.अभ्यर्थियों में से 4 छात्र पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए माध्यमिक शिक्षा मंत्री को NCTE को पत्र लिखने और समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं. लेकिन अभ्यर्थी मुख्यमंत्री के इस ऐलान का 'लिखित आदेश' मिलने तक हटने को तैयार नहीं हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज भी छात्रों के समर्थन में मौके पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया.