लखीमपुर में खौफनाक वारदात: स्कूल में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया
ADVERTISEMENT
लखीमपुर के स्कूल में निशाद फातिमा की हत्या और सऊद अंसारी की आत्महत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. दोनों के बीच प्रेम संबंध था जो टूटने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है. स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका निषाद फातिमा की उनके ही पूर्व प्रेमी सऊद अंसारी ने सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सऊद ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध टूटने से पैदा हुई नाराजगी के कारण इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया. इस दर्दनाक घटना के बाद से स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में मातम और दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
