लेटेस्ट न्यूज़

UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल? इमरान मसूद के दबाव पर इकरा हसन का पलटवार

ADVERTISEMENT

UP Politics: यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट. इमरान मसूद के दबाव पर इकरा हसन का पलटवार, कहा- अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा अकेले लड़ने को तैयार.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर तल्खी बढ़ती दिख रही है. भले ही दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच अभी तक सीट बंटवारे पर कोई औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है, लेकिन जुबानी जंग और बयानबाजी ने गठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस नेता इमरान मसूद जहां लगातार गठबंधन फाइनल करने के लिए दबाव बना रहे हैं, वहीं सपा ने कैराना से सांसद इकरा हसन को आगे कर तगड़ा पलटवार किया है. इकरा हसन के कड़े रुख से साफ संकेत मिल रहे हैं कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस के बिना भी चुनावी मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार है.