लेटेस्ट न्यूज़

पटना महावीर मंदिर पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, हनुमान जी का लिया आशीर्वाद!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे. दोनों ने महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की. फिल्म बिहार की लोककथाओं और संस्कृति से जुड़ी है और 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

ADVERTISEMENT

Sidharth Malhotra and Tamannaah Bhatia
Sidharth Malhotra and Tamannaah Bhatia
social share
Google CTA

बॉलीवुड की चमक-धमक और भक्ति का अनोखा संगम पटना की पावन धरती पर देखने को मिला. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट के प्रमोशन' के सिलसिले में पटना पहुंचे थे. इस दौरान पूरी स्टारकास्ट ने प्रसिद्ध महावीर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. स्टार्स ने संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया जहां मंदिर प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत और सम्मान भी किया गया.