लेटेस्ट न्यूज़

राइज एंड फॉल रिएलिटी शो में काजल राघवानी की एंट्री, तेज प्रताप यादव के साथ खेलेंगी पावर गेम!

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी जल्द ही रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में नजर आएंगी. शो में उनकी एंट्री से फैंस उत्साहित हैं. तेज प्रताप यादव भी इस सीजन का हिस्सा हैं जहां कंटेस्टेंट्स माइंड गेम और रणनीति से मुकाबला करेंगे.

ADVERTISEMENT

Kajal Raghwani
Kajal Raghwani
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा पर अपनी अदाकारी का जादू चलाने के बाद अभिनेत्री काजल राघवानी अब रियलिटी शो की दुनिया में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. काजल जल्द ही बेहद चर्चित और बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में नजर आएंगी. मेकर्स द्वारा उनकी आधिकारिक एंट्री का ऐलान होते ही फैंस के बीच जबरदस्त बज बन गया है. बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से दिल जीतने वाली काजल को इस माइंड गेम और पावर स्ट्रगल में रणनीति बनाते देखना दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया और रोमांचक अनुभव होगा.