'नौकरी मांगने वाली नहीं, देने वाली बनीं!' झांसी की भानवी की प्रेरणादायक कहानी... जानिए UP सरकार की खास योजना
ADVERTISEMENT
Jhansi News Bhanvi Success Story: योगी सरकार की मुफ्त ट्रेनिंग व वित्तीय सहायता योजना से झांसी की भानवी बनीं सफल उद्यमी. दूसरों को दिया रोजगार. बुंदेलखंड में बढ़ा स्वरोजगार.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्टार्टअप नीतियों ने प्रदेश के युवाओं, विशेषकर महिलाओं के सपनों को नए पंख दिए हैं. आर्थिक संसाधनों की कमी से जूझ रहे युवाओं के लिए सरकार की मुफ्त स्किल ट्रेनिंग कोर्स और वित्तीय सहायता योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं. इस पहल से न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक नई लहर देखने को मिल रही है.
