शादी हुए 24 घंटे भी नहीं बीते और बेडरूम में पड़ी मिली नई नवेली दुल्हन और दूल्हे की बॉडी, आखिर क्या हुआ?
सिद्धार्थनगर में शादी के 24 घंटे बाद नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया. दूल्हा कमरे में मृत मिला जबकि दुल्हन भी बिस्तर पर मृत पाई गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Siddharthnagar News
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां शादी के महज 24 घंटे के भीतर ही शादीशुदा कपल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिस घर में कल तक शहनाइयां बज रही थीं और हंसी-खुशी का माहौल था वहां अचानक मातम पसर गया. बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव में शादी की अगली ही सुबह कमरे का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए. 21 साल का दूल्हा देशराज कमरे में मृत हालत में मिला. वहीं दुल्हन भी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और दोनों परिवारों में कोहराम मचा है.
