लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: UP TGT-PGT की नई नियमावली के खिलाफ अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, आंदोलनकारी छात्र की मौत से फूटा गुस्सा

ADVERTISEMENT

प्रयागराज में TGT-PGT की नई नियमावली के खिलाफ 5 सितंबर से जारी अनशन में जौनपुर के छात्र विजय बहादुर की मौत. अभ्यर्थियों ने की पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के शिक्षा केंद्र प्रयागराज में TGT और PGT भर्ती की नई नियमावली को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. नई नियमावली में बीएड (B.Ed) की अनिवार्यता, न्यूनतम अंक सीमा और परीक्षा पैटर्न में किए गए अचानक बदलावों के खिलाफ अभ्यर्थी बीते 5 सितंबर से शिक्षा निदेशालय के सामने अनवरत धरना और आमरण अनशन कर रहे हैं. इस लंबे खींचते आंदोलन और मानसिक तनाव के बीच जौनपुर के एक सक्रिय प्रतियोगी छात्र की मौत के बाद माहौल और ज्यादा गरमा गया है.